April 25, 2024

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को उनके अलग-अलग क्षेञों में योगदान और उपलब्धियों के लिये नागरिक सम्मान से सम्‍मानित किया जाता है आईये जानते हैं भारत सरकार की ओर से दिये जाने वाले भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन कौन से हैं –

भारत रत्‍न (Bharat Ratna)    

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है. इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है. भारत रत्न की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी तथा पहला भारत रत्न सम्‍मान देश के दूसरे राष्‍ट्रपति डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को दिया गया था .

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)

भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है पद्म विभूषण देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है पद्म विभूषण की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी. यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है.

पद्म भूषण (Padma Bhushan)

भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है, पद्म भूषण देश के लिये बहुमूल्य योगदान दिए जाने के लिए दिया जाता है पद्म भूषण की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी

पद्मश्री (Padma Shri)

भारत के नागरिक पुरस्कारों में चौथा सर्वोच्‍च पुरस्कार है. यह भारत सरकार की ओर से आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो कई क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में दिया जाता है

भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची (1954 to 2017)

 

अब तक 43 व्‍यक्तियों भारत रत्न पुरष्कार से सम्‍मानित किया गया है –

1.चक्रवर्ती राजगोपालाचारी  – 1954

2.सी.वी. रमन  – 1954

3.सर्वपल्ली राधाकृष्णण  – 1954

4.भगवान दास  – 1955

5.एम. विसवेशरैय्या  – 1955

6.जवारहलाल नेहरू  – 1955

7.गोविंद वल्लभ पंत  – 1957

8.डी. केसव कर्वे  – 1958

9.बिधान चंद्र रॉय  – 1961

10.पुरुषोत्तम दास टंडन  – 1961

11.राजेंद्र प्रसाद  – 1962

12.जाकिर हुसैन  – 1963

13.पांडुरंग वामन काने  – 1963

14.लाल बहादुर शास्त्री  – 1966

15.इंदिरा गांधी  – 1971

16.वी.वी. गिरी  – 1975

17.के. कामराज  – 1976

18.मदर टेरेसा  – 1980

19.विनोबा भावे – 1983

20.खान अब्दुल गफ्फार खान  – 1987

21.एम.जी. रामचंद्रन  – 1988

22.बी.आर. अंबेडकर  – 1990

23.नेल्सन मंडेला  – 1990

24.राजीव गांधी  – 1991

25.सरदार वल्लभभाई पटेल  – 1991

26.मोरारजी देसाई  – 1991

27.अब्दुल कलाम आजाद  – 1992

28.जे.आर.डी. टाटा  – 1992

29.सत्यजीत राय  – 1992

30.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम  – 1997

31.गुलजारी लाल नंदा  – 1997

32.अरुणा आसफ अली  – 1997

33.एम.एस.सुबुलक्ष्मी  – 1998

34.चिदंबरम सुब्रमण्यम  – 1998

35.जयप्रकाश नारायण – 1999

36.रवि शंकर  – 1999

37.अमर्त्य सेन  – 1999

38.गोपीनाथ बारदोलई  – 1999

39.लता मांगेशकर – 2001

40.बिस्मिल्लाह खान  – 2001

41.भीमसेन जोशी  – 2008

42.प्रो. सी.एन.आर. राव  – 2014

43.सचिन तेंडुलकर  – 2014

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com