April 20, 2024

खुशखबरी देसी गर्ल बने वाली है विदेशी दुल्हनियां

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अखिरकार अपने फेन्स को खुशखबरी दे ही दी। देसी गर्ल प्रियंका ओर हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक जॉनस ने सगाई कर ली ऐसे मे बॉलीवुड ओर हॉलीवुड दोनों ही जगह खुशी का माहोल है।
प्रियंका ओर निक काफी समय से साथ मे दिखायी दे रहे है उन्होने पब्लिककॉलय साथ रहने का फैसला तो किया पर इस पर कभी खुल कर बात करने की नहीं सोची। हाल ही में 18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 36 वा जन्मदिन मनाया वही निक ने प्रियंका के जन्मदिन मे पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी ओर दोनों ने लंदन मे एक साथ अकेले वक्त गुजारा।

रिपोर्टस की माने तो प्रियंका और निक पहली बार अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मिले थे। इसके बाद इनकी मुलाकतें बढ़ती गई। मुलाकातें कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। निक ने प्रियंका को न्यू जर्सी में कजिन की मैरिज पर प्रोपज किया था। फिर क्या बरसों से सिंगल पीसी ने हैंडसम हंक निक का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

इसके बाद दोनों एक पार्टी में फिर से साथ देखे गए। इस फोचो में दोनों एक ही कंबल में साथ बैठे थे। पीली टीशर्ट में पीसी निक के साथ काफी कंफर्टेबल लग रही थीं। इसलिए दोनों के प्यार के अफवाहें उड़ गईं।

इस फंक्शन के बाद ही प्रियंका भारत आ गई थीं और निक को अपने परिवार से मिलवाया था जिसने इन दोनों के रिश्ते की अफवाहों को और भी हवा दे दी। प्रियंका फिर निक के साथ गोवा में छुट्टियां बिताने गईं। परिवार के साथ लंच करते हुए फोटोज भी शेयर किए गए। परिणीति चोपड़ा को भी निक से मिलवाया गया।प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को साथ-साथ देखा जाने लगा तब कहीं जाकर लोगों को मालूम हुआ आखिर क्या खिचड़ी पक रही है। आखिर दोनों ने मान लिया कि वह परफेक्ट कपल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com