April 25, 2024

‘गठबंधन के लिए कांग्रेस को मनाने की कोशिश करते-करते हम थक गए’ -अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस गठबंधन की बात पर सहमत हो जाती है, तो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें हार जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा में केजरीवाल के हवाले से कहा, “वह गठबंधन के लिए कांग्रेस को समझाते-समझाते थक गए, लेकिन कांग्रेस ने इसे समझने से इंकार कर दिया… अगर आज कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो जाता है तो भाजपा को दिल्ली में सभी सातों सीटें गंवानी होंगी। 

एएनआई के अनुसार, केजरीवाल ने कहा, “हर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ केवल एक उम्मीदवार होना चाहिए। वोटों को विभाजित नहीं किया जाना चाहिए।” भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीती थीं।

इस महीने की शुरुआत में, आप के संयोजक ने अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ने “कमोबेश” इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार किया है। केजरीवाल ने यह टिप्पणी उनके और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार के निवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेने के एक दिन बाद की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com