April 24, 2024

तकनीकी अधिकारी बनने के लिए सामान्य ज्ञान की जरूरत नहीं

-चयन आयोग ने किया पैटन समाप्त ज्ञान पैटर्न समाप्त

देहरादून। अब अगर आप ग्रुप सी का एग्जाम देने जा रहे हैं तो ध्यान दें। अब आपको इस विषय की तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है। परीक्षा में अब इस विषय से प्रश्न नहीं आएंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत तकनीकी श्रेणी के पदों में सामान्य ज्ञान पैटर्न समाप्त कर दिया है। अब तकनीकी पदों की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित एक भी सवाल नहीं होगा। चयन आयोग ने पहली बार अवर अभियंता के 295 पदों की परीक्षा शत प्रतिशत तकनीकी पाठ्यक्रम के आधार पर कराई है। कार्मिक विभाग की ओर से 2008 में जारी भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुसार चयन आयोग ने पहली बार तकनीकी पदों की परीक्षा शत प्रतिशत तकनीकी पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की है। भर्ती प्रक्रिया नियमावली में समूह ‘ग’ भर्ती में सामान्य (लिपिकीय) व तकनीकी श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा कराने का प्रावधान किया है। तकनीकी श्रेणी के पदों में सभी प्रश्न अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता से संबंधित पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। पहले तकनीकी पदों की परीक्षा में मिश्रित प्रश्न पत्र होता था। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 1214 पदों और खेल विभाग में 79 रिक्त पदों की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न नहीं होंगे।


क्या कहते है अधिकारी

2008 की भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुसार समूह ‘ग’ के तकनीक पदों में सामान्य ज्ञान का पैटर्न समाप्त किया  है। अब तकनीकी श्रेणी के किसी भी पद में सामान्य ज्ञान का एक भी प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता के पाठ्यक्रम से होंगे। अवर अभियंता पद की परीक्षा चयन आयोग ने पहली बार तकनीकी सलेबस पर आयोजित की है।

संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com