April 20, 2024

निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक मात्र उद्देश्य उनके खिलाफ प्रचार करना है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी मुख्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता से लें। क्योंकि निकाय चुनाव की जीत का परिणाम 2019 के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने लखनऊ की जनता के बीच सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए समाजवादियों को सतर्क रहने को भी कहा। उन्होंने बीजेपी के झूठे वादों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के लिए समर्पित रहा है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलप्रूफ तरीके से करें। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है।

पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा है कि दिल्ली की सरकार के 4 वर्ष और उ0प्र0 की सरकार के 8 महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और श्री अखिलेश यादव के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com