April 24, 2024

पहाड़ी क्षेत्रों में पार्किंग प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पिथौरागढ़ एवं चम्पावत विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री व पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पन्त, केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविन्द पाण्डेय, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फत्र्याल, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

धारचूला- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने धारचूला के सोसा में मिनी स्टेडियम के निर्माण धीमी प्रगति के कारणों की जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन को भेजी जाने वाली आख्या ठोस कार्यवाही व फील्ड निरीक्षण पर ही आधारित हो। अधिकारी अपने दायित्वों को गम्भीरता से ले। उन्होंने सचिव युवा कल्याण को निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों का जवाब तलब किया जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मुनस्यारी को कृषि जैविक हब के रूप में विकसित करने, स्थानीय प्रजाति के पौधों से बने उत्पादों को प्रोत्साहित करने, ऐरोमेटिक क्लस्टर विकसित करने तथा स्थानीय पौधो से बनी पूजा सामग्री के उत्पादन की कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

चम्पावत- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चम्पावत व राज्य में अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में टेªक रूटस विकसित करने व अन्य पर्यटन गतिविधयों को बढ़ावा करने हेतु पर्यटन व वन विभाग के मध्य उचित समन्वय पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन एवं पर्यटन विभाग में अच्छा तालमेल होना बहुत आवश्यक है। वन विभाग के अन्र्तगत गठित इको टूरिज्म काॅरपरेशन की टेªक रूटस विकसित करने व पर्यटन को बढ़ावा देने में प्रभावी भूमिका हो सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चम्पावत में गौडी नदी के पुनर्जीवीकरण की स्थिति का संज्ञान भी लिया। जिलाधिकारी चम्पावत द्वारा बताया गया कि गौडी नदी के सरंक्षण व संवर्द्धन का कार्य प्रगति पर है। इस वर्ष नदी क्षेत्र में 15000 पौधे रोपे गए है। नदी पर चैक डेम, चाल-खाल व टैन्चेस विकसित किए गए है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गौडी नदी के पुनर्जीवीकरण के कार्य को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वाहन किया।

गंगोलीहाट-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क व प्रेरणा केन्द्र बेरीनाग के निर्माण में देरी का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाय

लोहाघाट-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग को लोहाघाट व आसपास के क्षेत्र में विवेकानन्द पर्यटन सर्किट विकसित करने की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा शिकागो में ऐतिहासिक भाषण देने के 125 वर्ष पूरे होने पर यह वर्ष विशेष है।

पिथौरागढ़-पिथौरागढ़ में पार्किंग निर्माण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पार्किंग प्रबन्धन को गम्भीरता से लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नीतिगत निर्णय लेने होंगे। पार्किंग आदि निर्माण कार्य होने के बाद इन स्थानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। संचालन करने वाली संस्थाओं का प्रबन्धन कुशल होना चाहिए। इन स्थानों को निर्माण के बाद स्थानीय संस्थाओं जैसे ग्राम पंचायत या नगर पंचायत आदि को भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने रई नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। जिला प्रशासन ने बताया कि पहले चरण में रई नदी में पहले चरण में 4500 पौधे रोपे गए। पौधों की अच्छी देख रेख की जा रही है। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किले में लाइट एण्ड साउण्ड सिस्टम लगाने, ऐतिहासिक म्यूजियम बनाने के निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com