March 29, 2024

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से भेंट की।

 

देहरादून। गुरुवार देर सांय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियो के हित में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र द्वारा सफाई कार्मिकों को प्रतिदिन रू0 275 के हिसाब से पारिश्रमिक दिये जाने की घोषणा से सम्बंधित शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन के पूर्व अध्यक्ष मदन वाल्मीकि, सफाई कर्मचारी संगठन के सोनू गहलोत, धर्मपाल घाघट, राकेश तिनका, अनिल खुजवाल, विशाल कुमार, शिब्बू, नीतू वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com