April 25, 2024

राजस्व सचिव हसमुख अधिया बने नए वित्त सचिव

नई दिल्ली
राजस्व सचिव हसमुख अधिया को नया वित्त सचिव बनाया गया है। इस बारे में सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। अधिया गुजरात काडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। पिछले महीने अशोक लवासा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अधिया को वित्त सचिव नियुक्त किया है।
1984 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार वित्तीय सेवा सचिव हैं। वहीं अजय नारायण झा व्यय सचिव और नीरज कुमार गुप्ता दीपम के सचिव हैं। दोनों 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 1983 बैच के सुभाष चंद्र गर्ग आर्थिक मामलों के सचिव हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com