April 26, 2024

26/11 की 10वीं बरसी की दर्दनाक कहानी

मुंबई में 26 नवम्बर 2008 को हुए आंतकी हमले की आज 10वीं बरसी है। लेकिन मुंबई की वो रात आज तक कोई भी नहीं भूला सका। एक इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुम्बई पर 4 दिन तक हमला किया। हमले में 164 की मौत और 308 लोग घायल हुए थे। हमले के दौरान मुंबई पुलिस के कई अधिकारी देश के लिए शहीद हुए थे। लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू होकर कामा अस्पताल और दो पांच सितारा होटल में यह आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। हमले मे 9 आतंकवादि मार दिए गए और अजमल कसाब को जिंदा पकड़ फांसी मे लटका दिया गया। इस हमले के दौरान कईं लोगों ने अपना परिवारा खोया था। आज भी लोग वो रात याद करके सिहर उठते है। लोगों के कानो में आज भी आतंकवादियों की गोलियों की तड़तड़हात की आवाज गूंजती रहती है। आज हम बात करतें है 10साल बाद क्या हालात है इन जानी मानी जगहों की जहां आतंकी हमलो को अंजाम दिया गया था।

लियोपोल्ड कैफे

दिक्षण मुंबई में लोकप्रिय लियोपोल्ड रेस्तरां और बार को 2008 में 26/11 के आंतकी हमलों के दौरान सबसे पहले निशाना बनाया गया। यह मुंबई का सबसे पुराना व सबसे प्रसिद्व रेस्तरों मे से एक है। आप देख सकते है कि 2008 से पहले कैसे दिखता था रेस्तरां और 26/11 हमले के बाद कैसी है इसी तस्वीर। रेस्तरां के मालिक का कहना है कि वो 10 साल पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ना चाहते है। उन्होने बताया कि यह घटना कभी नहीं भूल सकते है।

छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन

आज से 10 साल पहले आंतकवादियों ने छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन पर भीषण तबाही मचाई थी। छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक स्टेशन है। तस्वीर के दोैरान आप देख सकते है कि कैसे अजमल कसाब बन्दुक तान खड़े है। यह तस्वीर आज भी लोग को आग बबूला कर देता है।

तालमहल होटल

मुम्बई की कोलाबा स्थित पांच तालमहल होटल आतंकवादियों ने ताज महल होटल में तबाही का जो खेल खेला उसका मंजर आ़ज भी लोगों की आंखों में तैरता है। करीब 60 घंटों तक यह होटल आतंकवादियोंकी दहशत का गवाह रहा। ताज होटल की बम विस्फोट की इस घटना ने लोगों को झंगझोर कर रख दिया।

दस्तावेज के लिए रवीना कुँवर की एक रिर्पोट


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com