April 23, 2024

आंध्र प्रदेश: 50 लोगों को ले जा रही नाव गोदावरी नदी में पलटी, 40 के डूबने की आशंका

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में मंगलवार शाम को एक नाव गोदावरी नदी में डूब गई। हादसे में करीब 40 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जोकि कोंडामोडालू से राजामुंड्री जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे देविपाटनम ब्लॉक के पास नाव का संतुलत बिगड़ गया।

नाव पलटने पर उसमें सवार 10 लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, तैरकर नदी किनारे आ गए। इसके अलावा बाकी लोगों के नदी में डूबने की आशंका बताई जा रही है। रिपोर्ट लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं मिला। स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटनास्थल के नजदीकी क्षेत्र के कबिलायी लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही, वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद जिला प्रशासन भी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। जिला पुलिस की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद नाव के मालिक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए भी कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com