April 25, 2024

एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट हकम सिंह भट्टल का निधन

एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हकम सिंह भट्टल का मंगलवार को निधन हो गया। भट्टल 64 वर्ष के थे और उन्हें ध्यान चंद अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। संगूर में वो पिछले काफी समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनको लीवर और किडनी में समस्या थी। हाल ही में पंजाब के चीफ मिनिस्टर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके ट्रीटमेंट के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने को मंजूरी दी थी।

इसके पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी उनके लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर चुके थे। उनको इसी साल 29 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 1978 में बैंकॉक एशियन गेम्स में भट्टल ने पुरुषों की 20 किमी. वॉक में गोल्ड मेडल जीता था। 1979 में उन्होंने एशियन ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग में भी गोल्ड मेडल जीता था।

2008 में उन्हें ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1981 में हुए हादसे के बाद उन्हें अपना खेल छोड़ना पड़ा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com