March 29, 2024

वित्त मंत्री अरुण जेटली आज पेश करेंगे मोदी सरकार का पांचवां बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली आज सुबह 11 बजे लोकसभा में मोदी सरकार का पांचवां बजट पेश करेंगे। इस बजट में उनकी कोशिश अर्थव्यवस्था की सेहत सुधारने और अगले आम चुनाव से पहले जनता की उम्मीदों को साधने की होगी। बजट से जुड़ी हर जानकारी…

* बजट से पहले शेयर बाजार में बढ़त।

* वित्त मंत्रालय से बाहर निकले अरुण जेटली।राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे।
* वित्त मंत्रालय पहुंचे अरूण जेटली, सुबह 11 बजे पेश होगा बजट।
* वित्त मंत्री अरूण जेटली घर से निकले।
* इस साल में बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद।
* आम चुनाव से पहले जनता की उम्मीदों को साधने की कोशिश करेंगे जेटली।
* मध्यम वर्ग को आयकर और उद्योग जगत को कॉरपोरेट कर में राहत की उम्मीद।

* कृषि क्षेत्र व ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान।

* मनरेगा जैसे कार्यक्रमों के लिए अधिक राशि आवंटित की जा सकती है।

* कृषि बीमा और सिंचाई कार्यों तथा सामाजिक सुरक्षा उपायों के लिए अधिक राशि दी जा सकती है।

* वेतनभोगियों को उम्मीद है कि वित्तमंत्री इस बार उन पर मेहरबान हो सकते हैं।
* वर्ष 2022 तक सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके लिए सरकार कृषि क्षेत्र के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com