April 25, 2024

उपचुनाव :राजस्थान की दो लोकसभा सीट व एक विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी

राजस्थान की दो लोकसभा सीट व एक विधानसभा सीट, जबकि पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया है। राजस्थान की अजमेर व अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की उलबेड़िया लोकसभा सीट और विधानसभा की नोआपाड़ा सीट के लिए मतदान हो रहा है। यह उपचुनाव दोनों राज्यों की मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे सिंधिया और ममता बनर्जी के लिए अग्निपरीक्षा मानी जा रही है. सभी सीटों के मतों की गिनती गुरुवार यानी एक फरवरी को होगी।

राजस्थान उपचुनाव

राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। अलवर में 11 प्रत्याशी और मांडलगढ़ में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद सांवरलाल जाट के निधन के कारण अजमेर लोकसभा सीट, भाजपा सांसद महंत चांदनाथ के निधन के कारण अलवर संसदीय सीट और विधायक कीर्ति कुमारी की मौत के कारण मांडलगढ़ विधानसभा सीट खाली हुई है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ और भाजपा के शक्ति सिंह के बीच मुकाबला है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में हावड़ा की उलबेड़िया लोकसभा सीट और उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहे हैं। दोनों सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला की उम्मीद है। जबकि माकपा भी यह पूरा जोर लगा चुकी है।

उलबेड़िया लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के सुल्तान अहमद और नोआपाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन के चलते यह सीट खाली हुई है। उलबेड़िया में केंद्रीय बल की 30 कंपनियां तैनात की गयी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com