April 20, 2024

..और नीले की बजाए बाबा साहेब की प्रतिमा भी भगवा रंग की हो गई

बाबा साहेब की प्रतिमा भी भगवामय हो गई। कुंवरगांव के दुगरैया स्थित गांव में शुक्रवार की रात तोड़ी गई डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा नीले रंग की लाने की जगह भगवा रंग की लाई गई। रविवार को समाज के लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अनावरण किया गया। पहली बार बाबा साहेब की प्रतिमा के भगवा रंग को देख लोगों को आश्चर्य भी हुआ। प्रतिमा के रंग पर न तो बसपाइयों ने कोई आपत्ति जताई और न ही बाबा साहेब के अन्य  अनुयायियों ने।

दुगरैया गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के पश्चात प्रशासन ने आनन-फानन में आगरा से अंबेडकर की नई प्रतिमा मंगवाई। रविवार को प्रतिमा का ग्रामीणों के बीच अनावरण किया गया। बसपा जिलाध्यवक्ष हेमेंद्र गौतम समेत बसपाइयों ने जोश-खरोश के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

इस बार अंबेडकर की प्रतिमा नीले रंग की बजाए भगवा रंग में स्थापित की गई। आम तौर पर बाबा साहेब की प्रतिमा नील रंग में देखने को मिलती है। भगवा रंग में रंगी प्रतिमा को देखकर सियासी हवा थोड़ा तेज हो गई।

कुंवरगांव के दुगरैया में तोड़ी गई प्रतिमा के स्थान पर बाबा साहेब की नई प्रतिमा को आगरा से मंगवाकर स्थापित करवा दी गई। रविवार को समाज के लोगों ने इसका विधिवत अनावरण किया। सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए सभी थाना पुलिस व बीट पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने को कहा है।
वीरेंद्र यादव, सीओ सिटी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com