April 20, 2024

आरएसएस मानहानि मामला: मुंबई पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भिवंडी अदालत में होंगे पेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मानहानि के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में पेश होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। बता दें कि अदालत में पेशी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुंबई आगमन पर मुंबई कांग्रेस ने उनके स्वागत  के लिए एक हजार ऑटो रिक्शा वालों को तैयार किया है।

राहुल गांधी ने 7 जुलाई 2014 को भिवंडी की एक रैली में कहा था कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। इसके खिलाफ आरएसएस की भिवंडी शाखा के सचिव राजेश कुंटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) व 500 के तहत शिकायत की है।

शिकायत में दावा किया गया है कि राहुल के इस बयान से आरएसएस की छवि धूमिल हुई है और उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। दूसरी ओर, संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 12 जून की दोपहर 2 बजे गोरेगांव के एनएससी ग्राउंड पर आयोजित कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com