April 24, 2024

5 राज्यों समेत लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान सागर का खतरा, 7 राज्यों में 3 दिन में तेज आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्से में आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अदन की खाड़ी में यह चक्रवात उठा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को भी धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई। इससे कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर गिर गए। जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुअा।

अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश

– मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है।

– मौसम विभाग के मुताबिक अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात ‘सागर’ उठा है। अगले 12 घंटों में यह भारत की ओर बढ़ेगा। इससे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

– मौसम विभाग ने कहा है कि इस पश्चिमी चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। हालांकि इससे गुजरात का तटीय हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। चक्रवात को देखते हुए एेहतियातन राज्य के सभी बंदरगाहों पर नंबर दो सिग्नल की चेतावनी जारी की गई है।

7 राज्यों में अगले 3 दिनों में आंधी-तूफान की संभावना

चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है।

दिल्ली में चलीं तेज हवाएं और हैदाराबार में आंधी-तूफान

– अरब सागर के पास यमन देश में मौसम का सिस्टम बनने के बाद उठा चक्रवाती तूफान दिल्ली पहुंचा। जिससे दिल्ली में शाम को अचानक मौसम बदला और इस दौरान करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी 71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है। वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में आंधी-तूफान से 162 पेड़ उखड़ गए। इस दौरान ग्रेटर हैदराबाद में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

गुजरात के दरिया किनारे इलाके में असर ज्यादा हो सकता है

– सागर तूफान के आगे बढ़कर गुजरात में भी प्रवेश करने की संभावनाएं जताई जा रही है। तूफान का सामान्यत: असर दरिया किनारे इलाके में अधिक हो सकता है। नवसारी जिले में इस खतरे के मद्देनजर गुरूवार को प्रशासन ने अलर्ट रहने की सूचना जारी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com