April 24, 2024

देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू, केंद्र से पहली किश्त दिसंबर में

देहरादून। लंबे इंतेजार के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देहरादून को जून महीने में स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया गया था।

देहरादून राजधानी होने के साथ ही एजुकेशनल हब भी है। देश-विदेश से बच्चें यहां पढ़ने आते हैं। हर साल दून में वाहनों की संख्या में भी तेजी के साथ इजाफा होता जा रहा है, जिससे शहर में जाम और दूसरी समस्याएं हमेशा बनी रहती है। ऐसे में दून को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की खासी जरूरत महसूस की जा रही थी।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी को लेकर जरूरी काम पूरे हो चुके है। जिस कल्पना को साकार करने के लिए स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है, उस पर तेजी से काम किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी को लेकर अड़चने अभी खत्म नही हो पाई है। प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार होने में दो महीने का समय लग सकता है, जिसके कारण जिसके कारण स्मार्ट सिटी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। केन्द्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी की पहली किस्त दिसम्बर महीने में आने की उम्मीद है। जिससे पूरे प्रोजेक्ट पर काम तेजी के साथ होने की बात कही जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com