April 18, 2024

देहरादून: केरोसिन वितरण में घोटाला, विपक्ष ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में इन दिनों केरोसिन वितरण घोटाले को लेकर सियासत ठंड में गर्म है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केरोसिन वितरण में हुए घोटाले के मामले में प्रदेश की रावत सरकार पर तीखा हमला बोला है। किशोर उपाध्याय का कहना है कि अगर केरोसिन वितरण में घोटाला हुआ है तो सरकार इसकी जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

वहीं किशोर उपाध्याय ने आशंका जताई की इस घोटाले में बीजेपी की सरकार का भी हाथ हो सकता है। क्योंकि राज्य में साल 2000 से 2002 तक बीजेपी की सरकार थी। इसके बाद 2007 से 2012 तक बीजेपी की सरकार थी। ऐसे में हो सकता है कि इस बीच केरोसीन का घोटाला हुआ हो। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने त्रिवेंद्र सरकार को भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार भी करार दिया।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को दिए जा रहे करीब 2.50 करोड़ लीटर केरोसिन में से एक करोड़ लीटर से ज्यादा केरोसिन वास्तविक उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहा है। जिसपर विपक्ष प्रदेश सरकार पर हमलावर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com