उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रदान किये आईएमए कैडेट्स को डिप्लोमा प्रमाण पत्र
कैडेट्स के लिए अन्य कोर्स शुरू करेगा विविः डा. रावत
देश रक्षा के लिए फौलाद बन कर उभरने वाले आईएमए के जेंटलमैन कैडेट्स को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस. रावत द्वारा विभिन्न कोर्सों के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर डा. रावत ने जेंटलमैन कैडेट्स को सम्बोधित कर उन्हें देश का कर्णधार बताया।
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित एक सम्मान समारोह में सैन्य अध्ययन और रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम में सफल जैंटलमैन कैडेट्स को डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किय गये। इस दौरान उत्तराखंड तकनीकीविश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस. रावत ने 49 मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स सहित कई जांबाजों को सार्टिफिकेट प्रदान किये। भारतीय सेना और मित्र राष्ट्रों की सेना का अभिन्न अंग बनने वाले इन जांबाजों को संबोधितकरते हुए कुलपति डा. रावत ने कहा कि यह विश्वविद्यालय और उत्तराखंड के लिये गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से कोर्स करने वाले कैडेट्स देश का मान बढ़ायेंगे।
उन्होंने बताया कि केडेट््स केलिए वर्ष-2012 से सैन्य अध्ययन ओर रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है वर्तमान शैक्षिक सत्र में कुल 49 विदेशी प्रशिक्षणार्थियों, जिसमें अफगानिस्तान-38, तजाकिस्तान-03, तनजानिया-02 तथा क्रिर्गिजस्तान के 01 केडेट्स द्वारा सम्बन्धित पाठ्यक्रम में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा भविष्य में भी मित्र देशों से भारत आने वाले प्रशिक्षणार्थी कैडेट्स हेतु सम्बन्धित पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य पाठ्यक्रम संचालित किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।