April 19, 2024

उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके

दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों में भूकंप की झटके महसूस किए गए हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इंडियन मीटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने कहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का रूद्रप्रयाग ज़िला था।

मौसम विभाग के मुताबिक़ रूद्रप्रयाग में रात आठ बजकर 49 मिनट पर 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में भूंकप पर नज़र रखने वाली वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून में स्थित भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा है कि उत्तराखंड के पीपल कोटी गांव के उत्तर पश्चिम से 34 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।

भारतीय एजेंसी के अनुसार इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। 

भूकंप के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है। अभी तक जानोमान के नुक़सान की कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हिमाचल पर्वत श्रृंखला से लगा उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। लोग सोशल मीडिया पर भूकंप के झटके महसूस करने का अनुभव साझा कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com