March 29, 2024

फीफा विश्व कप 2018: ईरान और मोरक्को के बीच होगा कड़ा मुकाबला

मैदान के बाहर के तमाम विवादों को दरकिनार कर ईरानी टीम शुक्रवार को जब विश्व कप के अपने पहले मैच में मोरक्को के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करना होगा। उसके दोनों मैत्री मैच रद कर दिए गए और एक नामी कंपनी ने उसे किट देने से इनकार कर दिया। हालांकि कोच कार्लोस कुइरोज का मानना है कि नाइकी का उनकी टीम को विश्व कप किट नहीं देने के फैसले से खिलाड़ी एकजुट हुए हैं। इसका फायदा उन्हें मैदान में मिलेगा। नाइकी ने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उन्हें फुटबॉल के जूते मुहैया करने से मना कर दिया है।

इन पर रहेगी निगाह 

ईरान 
सरदार : मो सालाह की गैरमौजूदगी में 23 वर्षीय युवा स्ट्राइकर सरदार अजमोह पर टीम का दारोमदार होगा। अपनी फुर्ती के लिए मशहूर सरदार ने मात्र 33 मैचों में ईरान के लिए 23 गोल दागे हैं।
करीम : 28 वर्षीय फॉरवर्ड करीम भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ईरान के लिए 64 मैचों में 17 गोल किए हैं।

मोरक्को
मेधी बेनातिया : 31 वर्षीय कप्तान मेधी पर टीम काफी निर्भर है। उन्होंने टीम को विश्व कप के लिए क्वालिफाई करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सेंटर बैक ने 56 मैच में खुद दो गोल किए हैं पर साथियों को गोल करने में पूरी मदद करते हैं।
अयूब अल काबी : 24 वर्षीय अयूब एल काबी पर सभी की निगाहें रहेंगी। इस युवा फॉरवर्ड ने मात्र नौ मैचों में मोरक्को के लिए 11 गोल किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com