April 20, 2024

इंदू मल्होत्रा, देश की पहली महिला वकील जो सीधे बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज

सर्वोच्च न्यायालय कॉलिजियम ने वरिष्ठ वकील इंदू मल्होत्रा का नाम सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर नियुक्ति करने की सिफारिश की है। इंदू मल्होत्रा पहली महिला वकील हैं, जिनका नाम सीधे सर्वोच्च न्यायालय के जज के लिए भेजा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ का नाम भी भेजा गया है।

इंदू मल्होत्रा को 2007 में वरिष्ठ वकील बनाया गया था। आजादी के बाद वह सुप्रीम कोर्ट की 7 वीं महिला जज होंगी। इंदू मल्होत्रा 30 साल से प्रैक्टिस में हैं। उनके पिता वरिष्ठ वकील थे। उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई और ग्रेजुएशन एलएसआर में। डीयू से उन्होंने लॉ किया। 1983 में वकालत शुरू की। 1988 में वह सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बनीं। आर्बिट्रेशन मामले में वह एक्सपर्ट मानी जाती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com