April 25, 2024

विधायक मगन लाल शाह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

चमोली जिले की थराली आरक्षित सीट से विधायक मगन लाल शाह का रविवार रात निधन हो गया। विधायक मगनलाल शाह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कर्णप्रयाग स्थित उनके घर पर पहुंचा। विधायक शाह का कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई मंत्रियों ने दी विधायक शाह को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल रहे।

लंबे समय से बीमार चल रहे थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। वो काफी समय से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com