April 25, 2024

सुबह खाली पेट शहद में डुबा हुआ लहसुन खाएं, चमत्कारी लाभ देख रह जाएंगे दंग

लहसुन और शहद के फायदों से भी हम सभी जानते है। शहद जहां अपने एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण जाना जाता है वहीं लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन दोनो सेहतमंद खाद्य पदार्थों का सेवन तो आप करते ही होंगे पर क्‍या आपने कभी इन दोनो का एक साथ इस्तेमाल किया है.. अगर नही तो चलिए आज हम आपको इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताते हैं। दरअसल शहद और लहसुन का मिश्रण एक प्रकार का सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक के जैसे काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉंग करता हैं। ऐसे में अगर आप लगातार 7 दिन शहद में डूबा हुए लहसुन का सेवन करतें हैं, तो फिर इसका जबरदस्त देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारें में।

इसके लिए आप 2 से 3 बड़ी लहसुन की कली ले और उसे कूट लें। फिर इस लहसुन के पेस्ट में शुद्ध शहद मिलाये। इसके बाद कुछ देर के लिये इस मिश्रण को ऐसे ही छोड़ दें ताकी ये एक सार हो जाए। थोड़ी देर में आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ये हैं शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे

1 शहद में डूबे लहसुन खाने से शरीर को गर्मी मिलती हैं जिससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। साथ ही इसके सेवन से साइनस में भी राहत मिलती है।

2 शहद और लहसुन का मिश्रण खाने से शरीर का वजन नियंत्रित होता है.. और शरीर ऊर्जावान रहता है।

3 चूंकि शहद और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, ऐसे में इनका मिश्रण फंगल इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होता है।

4 शहद और लहसुन का ये मिश्रण पाचन को भी दुरुस्त करता है, ऐसे में अगर आपको डायरिया की शिकायत हो रही है, तो इसके सेवन से काफी लाभ मिल सकता हैं।

5 लहसुन और शहद एक साथ प्राकृतिक डिटॉक्स काम करते हैं.. इसके सेवन से शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में ये कैंसर के मरीज के लिए लाभदायक है और इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com