April 19, 2024

हल्द्वानी में हेम और नीमा आर्या कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस दफ्तर स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हेम और नीमा आर्या ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दोनों का कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

मंगलवार को स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व भाजपा नेता हेमा आर्या और उनकी पत्नी नीमा आर्या को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से कार्यक्रम का विरोध किए जाने को लेकर यह कार्यक्रम चर्चाओं में आ गया था। जिसके चलते इस कार्यक्रम को सफल बनाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। कार्यक्रम में सरिता आर्या के समर्थकों को काफी अहमियत दी गई। कार्यक्रम में सरिता आर्या के समर्थकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com