April 26, 2024

हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है:भाजपा विधायक विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा कि वह कट्टर हिंदू हैं और यह देश सिर्फ हिंदुओं का देश है। इससे पहले भी भाजपा विधायक कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक विक्रम सैनी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मैं कट्टर हिंदूवादी हूं। हमारे देश का नाम हिंदूस्तान है, अर्थात यह हिंदुओं का देश है। आज बिना जाति भेद के सबको समान रुप से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि अब से पहले जितनी लम्बी दाढ़ी होती थी, उतना ही लम्बा चेक मिलता था।

विक्रम सैनी पिश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से विधायक हैं। जिले में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विक्रम सैनी ने कहा कि वो तो कुछ नालायक नेताओं ने दाढ़ी वालों को यहां रोक दिया था तो आज हम मुसीबत में हैं। ये भी अगर चले जाते तो ये सारी जमीनें हम लोगों की होतीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com