April 25, 2024

हॉकी :फाइनल पूल मैच में भारत ने जापान को 4-2 से हराया

चार देशों के बीच हो रहे इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को हरा दिया है। भारत ने 4-2 से यह मैच जीता। दोनों टीमों के बीच पूल मैच का यह आखिरी मैच शुक्रवार रात को हुआ था। इससे पहले 25 जनवरी को भारत ने बेल्जियम को हराकर अपना पुराना बदला लिया था। इससे पहले भारत ने न्यू जीलैंड को भी हराया था।

भारत फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुका है। इस मैच में जीत से उसका उत्साह और बढ़ेगा। जापान पर जीतने से पहले ही भारत पूल टेबल में छह पॉइंट के साथ सबसे ऊपर था। मेजबान न्यू जीलैंड और बेल्जियम दोनों ही हमसे पीछे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com