March 29, 2024

महिला हॉकी विश्वकप : भारत ने इटली को 3-0 से दी करारी शिकस्त, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

ग्लैंड में चल रहे महिला हॉकी विश्वकप के क्रॉसओवर मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। अब भारतीय टीम गुरुवार को होने चौथे क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत ने पिछले मुकाबलों से सबक लेते हुए इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के लिए लालरेमसियामी ने मैच के 9वें मिनट में पहला गोल कर इटली पर बढ़त दिलाई। जिसके बाद भारत ने इटली के गोल पर लगातार वार जारी रखे।

इसके बाद भारत की तरफ से नेहा गोयल और वंदना कटारिया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत ने इस मैच में इटली को कभी भी आगे नहीं निकलने दिया और उसपर बढ़त बनाए रखी। इस मैच में भारत का ना सिर्फ अटैक शानदार था, बल्कि डिफेंस भी अटूट था। भारत के लिए लालरेमसियामी ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इस बार भी भारत एक भी पेनाल्टी कॉर्नर या फाउल को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। जो कि उसके लिए आने वाले मैचों में परेशानी का कारण बन सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com