April 25, 2024

खुशखबरीः भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी, फ्रांस को पीछे छोड़ा

भारत 2017 में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही जल्दी ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा जो अभी पांचवें स्थान पर है। विश्वबैंक द्वारा के जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात सामने आयी है। 
       
वर्ष 2017 में भारत 2590 अरब डालर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश रहा और फ्रांस को सातवें स्थान पर खिसका दिया है। आंकड़े के अनुसार उस साल फ्रांस का जीडीपी 2580 अरब डालर है और ब्रिटेन का जीडीपी 2620 अरब था। भारत के सकल घरेलू उत्पाद से 25 अरब डालर अधिक है। 
       
अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसका जीडीपी 19,390 अरब डालर है। उसके बाद चीन (12,230 अरब डालर) का स्थान रहा। जापान (4870 अरब डालर) तथा जर्मनी (3670 अर डालर) के जीडीपी के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। जीडीपी के हिसाब से शीर्ष 10 में ब्राजील आठवें , इटली नौवें और कनाडा 10 वें स्थान पर हैं। 

    
भारत सरकार ने हाल के वर्षों में कारोबार सुगमता के लिये विभिन्न सुधार उपायों को आगे बढ़ाया है। इसमें माल एवं सेवा कर का क्रियान्वयन तथा ऋण शोधन एवं दिवाला संहिता शामिल हैं। देश की आर्थिक वृद्धि दर मार्च 2018 को समाप्त तिमाही में 7.7 प्रतिशत रही जो सात तिमाही का उच्चतम स्तर है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com