March 29, 2024

2027 तक भारत में तीन गुना हो जाएगी अरबपतियों की संख्या

2027 तक विश्व में सबसे ज्यादा अरबपति भारत में हो जाएंगे। यह संख्या इतनी ज्यादा हो जाएगी कि रूस जैसा देश भी पीछे हो जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की चीन में सबसे ज्यादा अरबपति होंगे। इस समय भी विश्व में सबसे ज्यादा अरबपति चीन में हैं। वहीं रोजाना कमाई के मामले में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी कुल वेल्थ अमेजन के सीईओ जेफ बैजोस से दूसरे नंबर पर है।

विश्व में हैं इस वक्त 2000 से अधिक अरबपति
एएफआर एशिया बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त पूरे विश्व में 2252 अरबपति हैं, जिनकी संख्या 2027 तक 3444 के करीब पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक चीन में इनकी संख्या 448 से बढ़कर 697 हो जाएगी। वहीं भारत में अभी 238 अरबपति हैं, जो 2027 तक 357 हो जाएंगे। अमेरिका में 147 अरबपति हैं, जो अगले 10 सालों में 884 के पार चली जाएगी।

मार्क जुकरबर्ग की कमाई सबसे ज्यादा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना कमाई के मामले में मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं। हालांकि टॉप पर अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजॉस सबसे आगे हैं। ब्लूमबर्ग ने कहा कि, बुधवार तक बेजोस की संपत्ति 133 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था। 1999 में उनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर थी। बेजोस की ज्यादातर संपत्ति उनके पास मौजूद अमेजॉन के 7.89 करोड़ शेयर से आती हैं। अमेजॉन  के शेयर 57 प्रतिशत पर पहुंच गए थे।

बिल गेट्स अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है। उनकी कुल संपत्ति करीब 92 अरब हैं। वहीं मार्क जुकरबर्ग दूसरे स्थान पर हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 76.7 अरब डॉलर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com