March 28, 2024

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के बाद हंगामा

पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की मौत हो गई। ये आरोप लगाते हुए रविवार की देर शाम लोगों ने शव रख बाईपास मार्ग जाम कर दिया। कई घंटे लगे जाम को खुलवाने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेने के प्रयास पर लोग शव लेकर ही भाग गए। पुलिस पीछे गई तो उसे दौड़ा लिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस शव लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची।

थाना उत्तर के कृष्णा नगर निवासी सुनील (35) पुत्र बुद्धसेन कबाड़े का काम करता था। पुलिस उसे शुक्रवार को बाइक चोरी के मामले पकड़कर थाने ले गई थी। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी थाने में पिटाई की, जिससे उसे खून की उल्टी हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद घर छोड़कर चले गए। उसकी हालत बिगड़ने से परिवारीजन उसे आगरा प्राइवेट अस्पताल ले गए।

उपचार के दौरान सुनील की रविवार को मौत हो गई। परिवारीजन शाम को शव घर ले आए। इससे आक्रोशित लोगों ने शव बाईपास रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने दस हजार रुपये भी ले लिए थे। जाम का पता चलते ही कोबरा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने कोबरा के सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। शव रखकर जाम लगा दिया। जाम का पता चलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख लोग और उग्र हो गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पता चलते ही नगर विधायक मनीष असीजा व मेयर नूतन राठौर भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों ही अपनी तरफ से समझाने का प्रयास कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com