April 27, 2024

कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों से किए बड़े वादे

कर्नाटक में 13 मई को चुनाव होने वाले हैं। देश की दोनों बड़ी पार्टियां यहां जीतने की जो-तोड़ कोशिश कर रही हैं। चुनावों के मद्देनजर आज भाजपा ने बेगलुरू में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदुयुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के घोषणापत्र को जारी किया गया है। भाजपा ने इस घोषणापत्र को भाजपा ने कर्नाटक के लिए दिया वचन का नाम दिया है।

 घोषणापत्र जारी करते हुए येदुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। हम कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,50,000 करोड़ रुपए आवंटित करेंगे। हम राज्य के हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे। किसानों को कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान मदद करने के लिए रैठा बंधू मार्केट इंटरवेंशन फंड के जरिए 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

भाजपा से पहले कांग्रेस भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। जिसमें पांच साल में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि अगर वह सत्ता में वापस आई तो 18-23 वर्ष के आयु वर्ग के कॉलेज विद्यार्थियों को मुफ्त में स्मार्टफोन देगी।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र को ‘कर्नाटक की जनता की आवाज’ करार देते हुए कहा था कि यह ऐसा दस्तावेज नहीं है जिसे तीन या चार लोग मिलकर बंद कमरे में तैयार करते हैं। नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री अक्सर लोगों से ‘मन की बात’ करते रहते हैं लेकिन इस घोषणापत्र में कर्नाटक के लोगों की ‘मन की बात’ को शामिल किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com