April 20, 2024

आर्मी डे:आइये जाने इस मौके पर भारतीय सेना के बारे में कुछ खास बातें

भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे यानी सेना दिवस मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा ने इसी दिन यानी 15 जनवरी, 1949 को आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर फ्रांसिस बूचर से भारतीय थल सेना के कमांडर इन चीफ का प्रभार संभाला था। इस मौके पर नई दिल्ली में और सेना के सभी मुख्यालयों में परेड्स और अन्य मिलिट्री शो का आयोजन होता है। आइये इस मौके पर हम भारतीय सेना के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं….

  • 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार के अधीन भारतीय सेना का गठन हुआ था। अभी देश भर में भारतीय सेना की 53 छावनियां और 9 आर्मी बेस हैं। भारतीय सेना में सैनिक अपनी मर्जी से शामिल होते हैं। हालांकि संविधान में जबरन भर्ती का भी प्रावधान है लेकिन इसकी जरूरत कभी नहीं पड़ी।
  • सियाचिन ग्लेशियर दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • 1971 का भारत-पाकिस्तान का युद्ध पाकिस्तानी सेना के करीब 93,000 सैनिकों और अधिकारियों के सरेंडर के साथ हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हिरासत में लिए गए युद्ध बंदियों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
  • बेली पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमालय पर्वत की द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख की घाटी में है। अगस्त 1982 में भारतीय सेना ने इसका निर्माण किया था।
  • भारतीय वायु सेना का तजाकिस्तान में एक आउट स्टेशन बेस है और दूसरा बेस अफगानिस्तान में बनाने पर गौर कर रही है।
  • भारतीय सेना के पास एक घुड़सवार रेजिमेंट है। दुनिया में अब इस तरह की सिर्फ तीन रेजिमेंट्स रह गई है जिनमें से एक भारत की है।
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला केरल में स्थित है। यह एशिया में अपने प्रकार की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है।
  • बॉलिवुड की प्रसिद्ध मूवी ‘बॉर्डर’ लॉन्जेवाला के युद्ध पर बनी है। दिसंबर 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध में भारत के सिर्फ 120 सैनिकों ने 2000 पाकिस्तानी सैनिकों से मोर्चा लिया था। इस युद्ध में भारत की सिर्फ दो कैजुअल्टी हुई थी और भारत के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी।
  • परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। दुश्मन के सामने उच्च दर्जे की बहादुरी या बलिदान के लिए यह दिया जाता है।
  • भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र के शांतिबहाली ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाती है। बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों को इन ऑपरेशनों में तैनात किया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com