April 24, 2024

सौरभ गांगुली को कोलकाता नगर निगम का नोटिस

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को जल्द ही नोटिस भेज सकता है। गांगुली मच्छरों की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं।दरअसल, उनके घर से नगर निगम, कोलकाता ने डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा पाया है। कोलकाता नगर निगम की मेयर परिषद (स्वास्थ्य) के सदस्य अतिन घोष ने कह- हमें 19 नवंबर को हुई जांच में दादा (सौरभ गांगुली) के घर से डेंगू के मच्छरों का लार्वा मिला था। हमने उन्हें घर को साफ रखने को कहा था।

उन्होंने आगे बताया कि गांगुली के घर के बड़े परिसर में गुरुवार को हुए निरीक्षण में कोलकाता नगर निगम के अधिकारियोंको डेंगू के मच्छरों के लार्वा मिला था। अगर उन्होंने सफाई करवाई होती तो ऐसा नहीं होता। घोष ने बताया कि अब नगर निगम के नियमों के मुताबिक सौरभ गांगुली को नोटिस भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सौरभ के बड़े भाई स्नेहाशीष को डेंगू हुआ है। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के ही एक अस्पताल में चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com