April 20, 2024

डीडीसीए चुनाव: इस वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल 30 जून को होने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान के समर्थन वाले गुट ने मदनलाल का समर्थन किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त डीडीसीए के प्रशासक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विक्रमजीत सेन की अगुआई में बनी क्रिकेट सलाहकार समिति के मदनलाल प्रमुख रह चुके हैं। मदनलाल सितंबर 1996 से सितंबर 1997 तक भारतीय टीम के कोच रहे। इससे पहले 1996 विश्व कप में उन्होंने यूएई की टीम को कोचिंग दी।

मदन लाल 2000-01 में राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी रहे। दूसरी तरफ रजत शर्मा को डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल और पूर्व कोषाध्यक्ष नरेंद्र बत्रा का समर्थन हासिल है। बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com