April 17, 2024

मेरठ की दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला, एक गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही महिला सुरक्षा के लिए तमाम कदम उठा रहे हों, लेकिन मेरठ में अभी भी आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार का है, जहां बुधवार को मोहम्मदपुर दौराला और परतापुर बाईपास से आई दो महिला खिलाड़ियों पर  तेजाब से हमला हुआ है। आरोप है कि दो युवक और एक युवती ने दोनों खिलाड़ियों पर एसिड फेंका और फरार हो गए।

गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिला खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि महिला खिलाड़ी शालू दौराला से प्रतिदिन यहा बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने आती हैं, जबकि परतापुर बाईपास की रहने वाली गरिमा रेसलर हैं। दोनों अच्छी सहेली हैं और प्रैक्टिस के लिए साथ ही आती हैं। हमले के बाद आरोपी हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले कैंट एरिया से होते हुए फरार हो गए।

एसिड अटैक की सूचना पर एसपी सतपाल  मौके पर पहुंचे और पीड़िताओं का हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल एक आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल तेजाब फेंकने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

उधर हॉस्पिटल में एडमिट महिला खिलाड़ियों की हालत में सुधार की बात भी कही जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक तेजाब हमले की शिकार दोनों लड़कियां सुबह हॉस्पिटल पहुंची थीं। एक लड़की की पूरी पीठ तेजाब की वजह से जल गई है। हमने इलाज शुरू किया है। दोनों के हालत में सुधार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com