March 29, 2024

भारत की मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

भारत की सुंदरियों ने दुनिया में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा लिया है।भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं मिस इंग्लैंड… प्रतियोगिता में मिस इंडिया मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों। उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलौर और दिल्ली में हुई। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट हैं। मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही। बता दें कि ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डियाना हेडन तक अब तक छह भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com