April 26, 2024

दुनिया भर में प्रख्यात है मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर, करोड़ों में है साल की आय

सिद्धिविनायक भगवान गणेश का सबसे लोकप्रिय रुप माना जाता है। भगवान गणेश की जिन प्रतिमाओं की सूंड दाईं तरफ मुड़ी हुई होती है वो सिद्धपीठ कहलाती है और उनके मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं। सिद्धविनायक की महिमा को अपरंपार माना जाता है, वे अपने भक्तों की मनोकामना को पूरा करते हैं।

माना जाता है कि सिद्धविनायक जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उतनी ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर में दुनिया भर से लोग दर्शन करने आते हैं। महाराष्ट्र में इस मंदिर की ख्याति सबसे ज्यादा मानी जाती है।

समृद्धि की नगरी मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर उन गणेश मंदिरों में से एक है जहां सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि हर धर्म और जाति के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। महाराष्ट्र में गणेश दर्शन के आठ सिद्ध ऐतिहासिक पौराणिक स्थल है जो अष्टविनायक के नाम से प्रसिद्ध हैं लेकिन मुंबई के इस मंदिर की गणना किसी भी अष्टविनायक या सिद्ध टेक में नहीं की जाती है।

पौराणिक स्थानों से अलग होते हुए भी इस मंदिर की अपनी महिमा है और यहां आने वाले हर भक्त के लिए इस मंदिर की अपनी मान्यता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com