April 26, 2024

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के 10 महीने पूरे , कांग्रेस का आरोप “उम्मीदों पर खरी नही उतरी सरकार”

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के 10 महीने पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार का सच सामने आ चुका है, सरकार उम्मीदों पर खरी नही उतरी है इसलिए वे सोमवार को जन चेतना रैली निकाल रही है। जिसे भाजपा ने पहले ही फ्लॉप शो करार दे दिया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की घबराहट और बेचैनी बताई है। कांग्रेस ने भाजपा की 57 विधायकों वाली सरकार पर आरोप लगाएं हैं कि जनता से जो वादे किए थे। सरकार उन्हें भूल चुकी है।

कांग्रेस ने सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए आरोप लगाये हैं कि सरकार दस महीने के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और हड़तालों पर लगाम नहीं लगा पाई है इसलिए कांग्रेस जनता को सच बताने के लिए प्रदेश भर में जन चेतना रैली निकालने जा रही है।

कांग्रेस की जन चेतान रैली पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस की रैली को पहले ही फ्लॉप शो करार दे दिया है।

राजधानी देहरादून में कांग्रेस की जन चेतना रैली के पोस्टर पूरे शहर में लग चुके हैं। हर पोस्टर में स्लोगन के जरिए डबल इंजन की सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं। अजय भट्ट की तरफ से रैली को फ्लॉप शो कहे जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश उपध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के खराब प्रदर्शन से घबराई और बेचैन है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com