April 25, 2024

इन 7 चीजों की तरफ नहीं करने चाहिए पांव, होता है नुकसानदायक

हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं जो जीवन में शिष्टाचार सीखाती हैं। माना जाता है कि देवता, गुरु, अग्नि आदि की तरफ पैर करके नहीं बैठना चाहिए। इसी से संबंधित कूर्म पुराण के अनुसार माना जाता है कि हमारे पास की ऐसी 7 चीजों के तरफ पैर करना नुकसानदायक हो सकता है। बचपन से हम सुनते हैं कि मंदिर या किसी भी अन्य धार्मिक स्थान की तरफ पैर नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि भगवान की मूर्ति या अन्य किसी पवित्र वस्तु की तरफ पैर करना उनका अपमान माना जाता है, इससे आपके ईष्ट रुठ भी सकते हैं। इसी की तरह कूर्म पुराण के अनुसार अन्य 7 चीजें बताई गई हैं जिनकी तरफ पैर करना नुकसानदेह हो सकता है।

नाभिप्रसारयेद् देवं ब्राह्मणान् गामथापि वा।
वाय्वग्निगुरुविप्रान् वा सूर्यं वा शशिनं प्रति।।
इस श्लोक के अनुसार व्यक्ति को देवता, ब्रह्माण, गाय, अग्नि, गुरु, विप्र, सूर्य, चंद्रमा की तरफ पैर नहीं करने चाहिए।

देवता- हर स्थिति में देवता पूजनीय माने जाते हैं और इनकी तरफ पैर करके सोना उनका अपमान माना जाता है। व्यक्ति को कभी भी उस स्थान की तरफ पैर नहीं करने चाहिए जहां मूर्ति स्थापित की गई है।

ब्राह्मण- ऋृग्वेद के अनुसार माना जाता है कि ब्राह्मणों की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई। इसी कारण से उनकी तरफ पैर करना उनका और भगवान विष्णु का अपमान माना जाता है।

गाय- हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय के भीतर देवताओं का वास माना जाता है। मान्यता है कि गाय में सभी देवता वास करते है, इसी कारण से गाय की तरफ पैर करना सभी देवताओं का अपमान माना जाता है।

अग्नि- अग्नि को देवताओं का स्वरुप माना जाता है। किसी भी शुभ काम के लिए अग्नि को प्रज्वलित किया जाता है। माना जाता है जिस स्थान पर शुभ काम के लिए अग्नि जलाई गई हो वहां पांव करके नहीं बैठना चाहिए।

विप्र- वेदों की पढ़ाई करने वाले ब्राह्मणों को विप्र कहा जाता है। कूर्म पुराण के अनुसार कहा जाता है कि जो लोग इनकी तरफ पांव करते हैं उन्हें पाप का भागी माना जाता है, इससे बचने के लिए जिस दिशा में विप्र हों वहां पैर करने से बचना चाहिए।

सूर्य- सूर्य सिर्फ पंचदेवताओं में से एक नहीं बल्कि ऊर्जा और अग्नि का स्त्रोत भी माने जाते हैं। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ सूर्य देवता की अराधना के बिना संभव नहीं होता है, इसी कारण से उनकी तरफ पैर करना पाप कर्म माना जाता है।

चंद्रमा- चंद्रमा को प्रत्यक्ष देवता महा गया है, वह वनस्पति के स्वामी हैं। इसलिए उनकी ओर कभी बेहे पांव नहीं करने चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com