April 26, 2024

आज होगी पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 15,700 लोगों ने किया है आवेदन

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा आज की जाएगी। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए 15,700 लोगों ने आवेदन किए हैं। सरकार का जोर गुमनाम नायकों को पुरस्कृत करने पर है। पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

मोदी ने कहा था- समाज के हीरोज को मिलें अवॉर्ड

पीएम मोदी ने कहा, ”बीते दौर में पद्म पुरस्कार मंत्रियों की सिफारिश पर दिए जाते थे। हमने इस परेशानी को दूर कर दिया। अब कोई भी नॉमिनेशन फाइल कर सकता है। कोई भी किसी और के लिए रिकमंडेशन ऑनलाइन फाइल कर सकता है। देश में अलग-अलग फील्ड्स में कुछ एेसे कामयाब और बेहतरीन काम करने वाले हीरोज (unsung heroes) हैं, उन्हें ये पद्म अवॉर्ड्स मिलने चाहिए।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com