April 20, 2024

नमो ऐप पर पीएम मोदी ने दिया मंत्र, कहा कि महिलाएं ही चुनाव में जीत दिला सकती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया। कर्नाटक चुनाव के लिए रणनीति सेट कर रहे पीएम मोदी ने चुनावी मंत्र दिया देते हुए कहा कि महिलाएं ही चुनाव में जीत दिला सकती हैं।

पीएम ने कहा कि महिला विकास के अलावा आज देश में कई जगह नेतृत्व कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सुषमा स्वराज की तस्वीर दिखाते हुए पीएम ने संदेश दिया कि योग्य महिलाओं को हमारे कैबिनेट में जगह मिली है और यह बदलाव की तस्वीर को प्रदर्शित करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के आगे बढ़ने में महिलाओं का योगदान मिलता है, तो विकास तय है। मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ लोगों को लोन दिया गया है और इसमें 70 फीसदी केवल महिलाएं शामिल हैं।

महिलाएं आज नौकरी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि कंपनी खोल कर दूसरों को भी नौकरियां दे रही हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के साथ हर स्तर पर साथ खड़ी है, फिर चाहे वह खुद नौकरी कर रही हों या दूसरों को नौकरी देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हों?

‘हमने कर्नाटक में ही 4 लाख महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और 10 लाख को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर पीएम ने कहा कि हम सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और इसलिए कानूनों में संसोधन किया जा रहा हैं। इसमें दोषियों को फांसी दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है।

पीएम ने कहा, ‘महिला सशक्तिकरण के लिए पहले कईं योजनाएं बनी मगर उनकी दिशा सही नहीं थी, हमने अपनी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए हेल्थ से लेकर मातृत्व अवकाश तक कईं योजनाएं शुरू की, ताकि उन्हें प्रसव के बाद सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनका जीवन तनाव रहित हो।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com