April 20, 2024

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

पूरा देश 69वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इस राष्ट्रीय पर्व पर विधान भवन के सामने शुक्रवार सुबह राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस पर निकाली गई भव्य झांकी को देखकर हर कोई दंग रह गया।

गणतंत्र दिवस पर यूपी के विकास को लेकर विभिन्न झांकियां निकाली गईं। वहीं, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर राम नाईक ने देश के लिए अमन और चैन की कामना की। यूपी वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसके सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं, सीएम योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com