April 26, 2024

सावन 2018: इस तारीख से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस बार है खास, होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

सावन का महीना इस साल 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। भगवान शिव की पूजा भक्ति का यह पावन महीना इस बार और भी खास है। कहते हैं इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि इस बार सावन के 5 सोमवार होंगे। 

पूर्णिमा के दिन 28 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और पहला सावन का सोमवार 30 जुलाई को है। इस बार खास बात यह है कि  इस सावन में सावन में पांच सोमवार होंगे और सावन पूरे 30 दिनों का है। पंचाग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 30 दिन होने का कारण अधिकमास है। ज्योतिष के अनुसार सावन के पांच सोमवार के व्रत रखना बहुत ही शुभ होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com