April 26, 2024

युवा पीढ़ी के सपनों को आकार देगी साइंस सिटी: मुख्यमंत्री

देहरादूनः झाझरा स्थित विज्ञानधाम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साइंस सिटी का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सांइस सिटी का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी के लिए इस क्षेत्र को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां पर कई शिक्षण संस्थांन हैं। यहां एक तरह से ऐजुकेशन हब है। देशभर से छात्र यहां पर शिक्षा ग्रहण करने लिए आते हैं। साइंस सिटी बड़े आर्कषण का केन्द्र बनेगी। इस संस्थान के बनने के बाद यहां पर अनेक वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी। जिससे हमारी नई पीढ़ी वैज्ञानिक अन्वेषणों और गतिविधियों से प्रेरित होगी। यह विज्ञान केन्द्र युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा केन्द्र बनेगा। साइंस सिटी के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 134 करोड धनराशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डाॅ. बृज मोहन शर्मा को 02 लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com