April 26, 2024

साउथ अफ्रीका के चर्चित क्रिकेटर जोंटी रोड्स की पत्नी ने जाहिर की उत्तराखंड में कार्य करने की इच्छा

देहरादून। साउथ अफ्रीका के चर्चित क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स की पत्नी मिलानी रोड्स ने उत्तराखंड में वेलनेस, लाइफस्टाइल और आयुर्वेद के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल करते हुए कार्य करने की इच्छा जाहिर की है। मिलानी ने कहा है कि उत्तराखंड रोमांचक खेलों के लिए विश्वस्तरीय केंद्र बन सकता है। यहां की विविधताओं, परम्पराओं और आयुर्वेद पर दुनियाभर की नजर है।

चर्चित प्लेयर जोंटी रोड्स ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उनकी पत्नी मिलानी रोड्स और उनके दोनों बच्चे मौजूद थे।

उत्तराखंड से हुए प्रभावित 
क्रिकेट जोंटी रोड्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें उत्तराखंड बहुत पसंद आया। वह और उनकी पत्नी यहां योग, आयुर्वेद और संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। जोंटी रोड्स ने कहा कि भारत बेहद विविधतापूर्ण देश है। उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय कृषि उत्पादों में भी बेहद रुचि व्यक्त की।

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया स्वागत 
सीएम त्रिवेंद्र ने रोड्स परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें औली और हर्षिल जैसे स्थलों का भ्रमण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com