April 20, 2024

उत्तराखंड: प्रदेश में इस बार जमकर बरसेंगे बादल, 3 महीने रहेगा मानसून

उत्तराखंड में इस बार का मानसून सौ फीसदी सामान्य रहेगा। जबकि उत्तराखंड के आसपास के राज्यों (उत्तरी पश्चिम) में मानसून का औसत उत्तराखंड से कम रहेगा। मानसून में सौ फीसदी सामान्य रहने से उत्तराखंड की सभी नदियों में अगले एक साल पानी की कमी नहीं होगी। क्योंकि अधिकांश नदियों में ग्लेशियर के अलावा पानी का अन्य श्रोत हिमालयन बेसिन की विभिन्न उपजलधारायें होती है। जो इस मानसून से सौ फीसद तक रिचार्ज हो जायेगी। जिसके फलस्वरूप पूरे साल नदियों में पानी का बहाव सामान्य रहेगा। 

पोस्ट मानसून बारिश (अक्टूबर से दिसंबर) उत्तराखंड में औसत से कम रही। वहीं, सर्दियों में (जनवरी से मार्च) में बर्फबारी भी औसत से कम हुई। जिससे उत्तराखंड की प्रमुख नदियों में जल भहाव औसत से कम होने लगा था। जिससे जल परियोजनाओं से लेकर मैदानों में सिंचाई के लिये पानी की कमी होने लगी थी। उत्तराखंड में अगर इस बार मानसून औसत से कम रहता है तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। लेकिन मानसून की आमद और वैज्ञानिकों के शोध ने किसानों के साथ ही तमाम प्रकृति प्रेेमी और पर्यावरविद के चेहरों में मुस्कान ला दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह बताते हैं कि, सामान्य तौर पर हर साल औसत उत्तराखंड में 1580 एमएम बारिश होनी चाहिये थी। इस 1580 में लगभग 350 एमएम पोस्ट मानसून और लगभग पचास प्री मानसून का हिस्सा होता है। लेकिन इस बार पोस्ट मानसून में बारिश कम हुई। लेकिन  इस बार के मानसून में 1228 एमएम बारिश होने की संभावना है। ये आकंड़ा मानसून के औसत रहने के हैं। लिहाजा, इस बार न केवल रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। बल्कि सभी उपजलधारायें भी तरो ताजा हो जायेंगी। 

क्यों रहेगा इस बार राज्य में मानसून अच्छा ?
– 03 महीने रहेगा उत्तराखंड में मानसून
– 1228 एमएम बारिश तीन माह में हो, तो होता है मानसून अच्छा
– 1580 एमएम बारिश साल भर हो तो, होती है अच्छी फसल 

मानसून साउथ ईस्ट की तरफ से उत्तराखंड की तरफ बढ़ता है। इस दौरान वो कई राज्यों से बरसता हुआ उत्तराखंड में स्थित हिमालय से टकराता है। इस टकराने से बादल घाटियों में फंस जाते हैं और अच्छी बारिश की उम्मीद बनते हैं। अक्सर बादल हिमालय से कम टकराते हुये हिमाचल, राजस्थान और  पंजाब की ओर भी मुड़ते हैं। लेकिन इस बार ज्यादा बादल उत्तराखंड से लगते हिमालय से टकरा रहे हैं। इसलिये सबसे ज्यादा बारिश भी उतराखंड में ही होगी। हालांकि पंजाब, हिमाचल और राजस्थान में भी इस बार बारिश होने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com