April 25, 2024

शिक्षक संघ चुनाव-डा.सोहन सिंह माजिला दौड में सबसे आगे

-80 फीसदी लोगों का मानना है कि वर्तमान महामंत्री डा सोहन सिंह माजिला ने राजकीय शिक्षक संघ को मजबूती दिलायी हैं।

-अध्यक्ष पद के लिए रामसिंह चैहान के पक्ष में अभी भी 55 फीसदी मतदाता बने हुये है।

देहरादून। प्रदेश के सबसे बडे शिक्षक संगठन राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में महज अब कुछ ही दिन शेष है, ऐसे में उम्मीदवारों ने अपने अपने वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन इस सबके बीच प्रदेश भर से मिल रही जानकारी और विभिन्न शिक्षकों से हुयी दस्तावेज की बातचीत से साफ होता है कि महामंत्री पद के लिए शिक्षक डा सोहन सिंह माजिला को पसंद कर रहे है। जबकि अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष रामसिंह चैहान और सोनू महता में काटे की टक्कर है।

दरसल 22 नवंबर से 24 नवंबर के बीच राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड का देहरादून में अधिवेशन होना है। इसी अधिवेशन में राजकीय शिखक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव होना है। जिसके लिए वर्तमान कार्यकारिणी और उनके निकटतम प्रतिद्वंदियों ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। जिसे लेकर दस्तावेज की टीम द्वारा भी एक सर्वे किया गया। उक्त सर्वे में हर जनपद के एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के 30-30 लोगों से बात की गयी। जिसमें 80 फीसदी लोगों का मानना है कि वर्तमान महामंत्री डा सोहन सिंह माजिला ने राजकीय शिक्षक संघ को मजबूती दिलायी है और संगठन की धूमिल होती छबि को भी उभारा है। इसके साथ ही डा माजिला को एलटी संवर्ग व एलटी सवंर्ग से प्रवक्ता बने शिक्षकों का बडा समर्थन मिल रहा है। इन लोगों की माने तो महामंत्री पद को लेकर कोई उहापोह की स्थिति नहीं है। साथ ही गढवाल और कुमाउ मंडल के शिक्षकों का मानना है कि डा माजिला में अधिकारियों के समक्ष शिक्षक की परेशानियों को प्रमुखता से रखने का पूरा दम है।

वहीं बात अध्यक्ष पद की करें तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प है। वर्तमान संघ के अध्यक्ष रामसिंह चैहान को लेकर शिक्षकों की राय है कि वह शिक्षकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष करते हैं, लेकिन अंतिम समय में उनका रूख बदल जाता है और वह सरकार पर अधिक विश्वास करते हैं। जिससे शिक्षकों को नुकशान होता है। हालाकि कुछ शिक्षक यह भी मानते हैं कि सिंह ने शिक्षकों के अधिकारों को लेकर अपने पद से त्यागपत्र तक दे डाला था, लेकिन उन्हें और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। रामहिसं चैहान के पक्ष में अभी भी 55 फीसदी मतदाता बने हुये है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए उनके निकटतम सोहन सिंह मेहता सोनू को लेकर भी लोग गंभीर है। मेहता को लेकर 30 फीसदी मतदाता है और उन्हें लगता है कि इस पद के लिए वह योग्य उम्मीदवार है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com