April 20, 2024

राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर माकपा 20 मार्च को गैरसैंण में प्रदर्शन करेगी

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

देहरादून,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 20 मार्च को उत्तराखण्ड बजट सत्र के दौरान राज्य की राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर गैरसैंण में विशाल प्रदर्शन करेगी | आज देहरादून में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि राज्य आन्दोलन के मूल में इस क्षेत्र का अवरुद्ध   विकास एवं भारी पलायन था | उन्होंने कहा कि राज्य गठन के इन 17 सालो में भाजपा एवं कांग्रेस की जनविरोधी नीति के कारण राज्य का विकास होने के बजाय राज्य में पहले के मुकाबले ज्यादा समस्याये पैदा हुई है | उन्होंने कहा है कि राजधानी के सवाल को भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा इतना उलझाया गया की मैदानी जिलो में भी भारी अव्यवस्थित विकास के चलते भ्रष्टाचार एवं माफियातंत्र को बढ़ावा मिला है | उन्होंने कहा है कि आज राज्य को एक स्थाई राजधानी की आवश्यकता है जिसके चलते विकास का केंद्र पर्वतीय जिलो में हो |

      पार्टी 20 मार्च को सत्र के दौरान स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने के साथ ही पर्वतीय जिलों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल, विद्युत, खाद्यान, ईंधन व्यवस्था करने, स्थायी रोजगार की व्यवस्था करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, सिडकुल क्षेत्र में श्रमकानून का पालन तथा 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार, निर्माणाधीन जलविद्यत परियोजनओं में श्रमकानून का पालन तथा केंद्र के समान वेतन, आंगनवाडियो को न्यूनतम वेतन 18000 रुपया, भोजनमाताओं की छटनी पर रोक, आशाओं को केरल, त्रिपुरा, हरियाणा की तरह मानदेय, किसानो की कर्जमाफी, जंगली जानवरों से फसलो की सुरक्षा तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने आदि मांगें प्रमुखता से उठायी जायेगी |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com