April 26, 2024

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज,पीएम ने दी श्रद्धांजलि, राजघाट पहुंचे राहुल

नई दिल्ली। मंगलवार को महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है। सत्य और अहिंसा के दम पर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जहां भारतीयों के आदर्श बने, वहीं विदेशों में भी उन्हे अपार सम्मान दिया। गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हम उन सभी शहीदों के नमन करते हैं जिन्होंने हमारे देश की सेवा में खुद को बलिदान किया है। हम देश के प्रति उनके साहस और समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

साबरमती आश्रम में लोगों बापू को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर रहे हैं। यहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साबरमती आश्रम महात्मा गांधी के दिल के बहुत करीब था। वह अपना अधिकतर समय यह बिताया करते थे।

बापू की 30जनवरी 1948 को हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या से पूरा विश्व सदमे में था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई गांधी की भी हत्या कर सकता है। शाम को दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते हुए गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी। ऐसा कहा जाता है कि बापू के मुंह से निकले आखिर शब्द ‘हे राम’ थे।

30 जनवरी को मनाया जाता है शहीद दिवस

30 जनवरी को शहीद दिवस भी मनाया जाता है। शहीद दिवस पर हम महात्मा गांधी और उन अनगिनत स्वतन्त्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होने हमारी आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com